<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 21, 2023

साकेत कोर्ट मे हुई फायरिंग, आरोपी फरीदाबाद से हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला को गोली मारने वाले व्यक्ति को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।


पीड़ित महिला एम. राधा की उम्र 40 के आसपास है, उनको साकेत कोर्ट में वकीलों के ब्लॉक में गोली मार दी गई थी और उनकी हालत अब स्थिर है।

आरोपी की पहचान कामेश्वर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिसे बार काउंसिल ने प्रतिबंधित कर दिया, उसने वकील की पोशाक पहनकर और बंदूक लेकर अदालत में प्रवेश किया था। उसने वकीलों के ब्लॉक के सामने सुबह साढ़े दस बजे के करीब राधा को गोली मारी।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिंह को महिला के पीछे भागते और उसे गोली मारते देखा जा सकता है। महिला चिल्ला रही है और पास में वकीलों सहित कई लोग खड़े देखे जा सकते हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, उन्हें पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं, उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई और आरोपी कोर्ट कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गए। 

डीसीपी ने कहा, आगे की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages