<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 29, 2023

गनेशपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सोनमती चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बस्ती। गनेशपुर नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सोनमती चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने शंकरनगर चौराहे के निकट किया।


वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्याेे के क्रियान्वयन में भाजपा ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सबका साथ और सबका विकास पार्टी का लक्ष्य है। कहा कि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती चौधरी गनेशपुर नगर पंचायत से चुनाव मैंदान में हैं। बस्ती मण्डल मुख्यालय से सटे गनेशपुर का समग्र विकास हो इसके लिये भाजपा की जीत आवश्यक है। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि विधायक के रूप में जितना संभव हो सका गनेशपुर के विकास में योगदान दिया।  नगर पंचायत में मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो विकास की गति को और तेज किया जायेगा।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  चौधरी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुशील सिंह,  विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, मिथलेश निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला  अध्यक्ष रोली सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, रियाजुल हसन, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश चौबे, भगवान मिश्र आदि ने  भाजपा प्रत्शशी सोनमती चौधरी की जीत सुनिश्चित करने का आवाहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages