<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 12, 2023

नीदरलैंड दौरे पर मैक्रों ने यूरोपीय संप्रभुता की अपील की

हेग। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीदरलैंड की यात्रा के दौरान यूरोपीय संप्रभुता पर जोर दिया। किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा 23 वर्षों में नीदरलैंड की यह पहली राजकीय यात्रा है।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेग में अमारे थिएटर में मंगलवार को भाषण देते हुए मैक्रों ने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संप्रभुता की अवधारणा बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, पहचान और संप्रभुता आपस में जुड़े हुए हैं। यदि आप अपनी संप्रभुता को खोना स्वीकार करते हैं, यदि आप दूसरों की शक्तियों के सहारे रहना स्वीकार करते हैं, तो आप स्वयं को ऐसी स्थिति में डाल देते हैं कि जहां आप खुद अपने लिए निर्णय नहीं लेते हैं और अपनी स्वयं की पहचान को बनाए रखने और विकसित करने का काम भी खुद नहीं कर सकते।

राष्ट्रपति ने कहा कि इसका मतलब यह है कि हमें अपने भागीदारों को चुनने और अपने भाग्य को खुद संवारने में सक्षम होना चाहिए।

उन्होंने कहा, महामारी और युद्ध से हमें अभी-अभी पता चला है कि यदि हम अपनी यूरोपीय पहचान को संरक्षित करना चाहते हैं तो हमें अपनी निर्भरता कम करनी होगी।

डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर के निमंत्रण पर मैक्रों नीदरलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। डच राजघराने ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट संबंधों की पुष्टि होगी।

बयान में कहा गया है कि दोनों देश खुली अर्थव्यवस्था को कायम रखते हुए यूरोपीय रणनीतिक स्वायत्तता की दिशा में एक साथ काम कर रहे हैं, जो यूरोपीय संघ की सुरक्षा को बढ़ाएगा और इसे ज्यादा आत्मनिर्भर बनाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages