<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 15, 2023

कांग्रेस कार्यालय पर नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ का फूल मालाओं के साथ स्वागत

 - निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी कांग्रेस : ज्ञानेन्द्र

बस्ती। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं  ने नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के परस्पर समन्वय से संगठन को मजबूती दी जायेगी। निकाय चुनाव में जो आवेदन प्राप्त हुये हैं उन पर विचार किया जा रहा है। अति शीघ्र बस्ती नगर पालिका, निकार्याे के अध्यक्ष एवं सभासदों के प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे।

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रदेश सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से  ज्ञानेन्द्र पाण्डेय कांग्रेस को मजबूती देंगे। प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये समन्वय से कार्य किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।

कांग्रेस के नवागत जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ का फूल मालाओं के साथ स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, कौशल त्रिपाठी, बाबूराम सिंह, विवेक श्रीवास्तव,  देवी प्रसाद पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, डा. शीला शर्मा, बालमुकुन्द मिश्र, अमित प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, शेर मोहम्मद, सुरेन्द्र मिश्र, नर्वदेश्वर शुक्ल, हरिश्चन्द्र शुक्ल, राणा प्रताप सिंह, विनोद रानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, अतीउल्ला सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, डा. वाहिद सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मेराज अहमद, अलीम अख्तर, अवधेश सिंह, रामप्रीत  दुसाध, नवीन चौधरी कन्नौजिया, रवीन्द्र चौधरी, बाहू पटेल, जावेद अख्तर, नफीस अहमद, अजमतुल्ला, मनोज त्रिपाठी, पिन्टू मिश्रा, नोमान अहमद, दूधनाथ पटेल, प्रेमसागर पाठक, घनश्याम शुक्ल, सुनील पाण्डेय, राम दुलारे, लालजीत पहलवान, संजीव त्रिपाठी, विक्रमबीर सिंह, इजहार अहमद, राजेश कुमार त्रिपाठी, साधूशरन पाण्डेय, मो. रिजवान, रामकृष्ण दूबे, आनन्द कुमार, राकेश पाठक, शत्रुघ्न शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, शकुन्तला देवी, मो. सरवर, सलाहुद्दीन अच्छे, पंकज विश्वकर्मा, इम्तियाज अहमद, मंजू पाण्डेय, सतीश तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, पी.एन. दूबे, जगदीश शर्मा के साथ ही कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages