बस्ती। रविवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने संजू चौधरी, निखिल चौधरी उनके साथ आये अनेक समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाया।
कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार को विभिन्न पदों के लिये नामांकन करेंगे। कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति जिस प्रकार से लोगों में उत्साह है उससे तय है कि पार्टी निर्णायक चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि भाजपा के कुशासन से ऊबे लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरी गंभीरता से लड़ेगी। पार्टी अच्छे छवि वाले लोगों को अवसर देगी।
यह जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि गैर दलों को छोड़ लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, यह कांग्रेस के लिये सुखद स्थिति है।
इस मौके पर मुख्य रूप से कौशल किशोर त्रिपाठी, गंगा मिश्रा, अलीम अख्तर, शौकत अली, गुड्डू सोनकर, मनीष तिवारी, शशांक दूबे, दीपक मिश्र, शिवम चौधरी, संजीत विश्वकर्मा, डा. आर.पी. गौतम, राजन चौधरी, शिवाकान्त गिरी, अंकित सोनी, विकास सिंह, अमन गोस्वामी, राजकुमार, मदन मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment