<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 27, 2023

सफाई कर्मचारियों के मध्य सेनिटरी पैड का किया गया वितरण

गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह द्वारा संगठन की सदस्याओं के साथ 27 अप्रैल को स्वर्ण जयन्ती विद्यालय बौलिया कालोनी गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बौलिया रेलवे कालोनी के आसपास की बस्तियों की महिलाओं एवं महिला सफाई कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से सेनिटरी पैड वितरित किया गया।


अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रले वे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह एवं ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डा0 तनु वर्मा ने बौलिया कालोनी के आसपास की बस्तियों की महिलाओं एवं महिला सफाई कर्मचारियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली स्वच्छता तथा सावधानियों के बारे में जानकारी दिया और सेनिटरी पैड का उपयोग न करने से होनेे वाली हानि से महिलाओं को जागरूक किया।

ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय महिला कल्याण संगठन, रेलवे बोर्ड व नई दिल्ली की देख रेख में सम्पूर्ण भारतीय रेल पर क्षेत्रीय रेलों एवं मण्डलों की महिला कल्याण संगठन के माध्यम से मलिन बस्तियों, महिला सफाई कर्मचारियों, जरूरतमंद महिलाओं एवं रेलयात्रियों को बिना किसी लाभ के प्रत्येक माह सेनिटरी पैड उपलब्ध कराया जाता है, जिसे महिला कल्याण संगठन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं में वितरित किया जाता है।

सेनिटरी पैड वितरण कायर्क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती सुमा नाज, संयुक्त सचिव श्रीमती पूजा खरे, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीना राय एवं अन्य सदस्यायें उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages