बस्ती। गुरूवार को जिला क्रय विक्रय समिति लिमिटेड बस्ती के चेयरमैन पद का चुनाव पाण्डेय बाजार स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। रामशंकर यादव निर्विरोध चेयरमैन घोषित किये गये। बताया कि 13 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुये। दुष्यंत विक्रम सिंह को शासन से संचालक मण्डल सदस्य नामित किया गया है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 13 संचालकों में अमित कुमार सिंह, सुनील यादव, प्रेम प्रकाश चौधरी, मनोज पासवान, विनोद कुमार, राजेश कुमार चौहान, दुष्यंत विक्रम सिंह, सच्चाराम गुप्ता, देवकी दूबे, रोली सिंह, उत्तरा कुमारी सिंह, अखिलेशमती उपाध्याय, रामचरन शामिल है। क्रय विक्रय समिति से दुष्यंत विक्रम सिंह को उत्तर प्रदेश श्रम निर्माण सहकारी संघ लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी भण्डार लखनऊ, अमित कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लखनऊ और रामशंकर यादव को उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में चुने गये।
रामशंकर यादव निर्विरोध चेयरमैन घोषित किये जाने पर उन्हें उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जिला सहकारी बैंक अधिकारी राजेन्द्रनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, भाजपा महामंत्री रामचरन चौधरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, पवन कसौधन, अवधेश सिंह, महादेव दूबे, मनोज कुमार पाठक, ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे, ब्रम्हदेव यादव देवा, कृष्णमणि मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया। कहा कि निर्वाचित पदाधिकारी सहाकारिता की भावना और संकल्पों को मजबूती देंगे।
No comments:
Post a Comment