<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 16, 2023

अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बने नोमान अहमद

बस्ती। कांग्रेस नेता नोमान अहमद को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड्गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष डा. संजय सिंह विशेन की सहमति से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नोमान अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, पूरा प्रयास होगा कि इस पर खरा उतरूं।

नोमान अहमद ( कांग्रेस नेता, बस्ती )

नोमान अहमद को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर  कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, देवेन्द्र श्रीवास्तव, साधूशरन आर्य, अरूण पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, सुधीर यादव, सलाहुद्दीन, उदयराम यादव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, गंगा प्रसाद मिश्र, सोनू लाला, फरमान अहमद, जहीर अहमद, मो. रिजवान, नफीस अहमद, विश्वनाथ चौधरी, वरूण पाण्डेय, राहुल पटेल, भरत कुमार, शिवम, फुरकान अहमद, आदित्य मौर्य, राहुल चौधरी, आकाश पाण्डेय, अर्पित पाठक, विशाल चौधरी के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages