<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 24, 2023

आम आदमी पार्टी के 8 अध्यक्ष, 75 सभासद पद प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बस्ती। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया कि अंतिम दिन आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में सिद्धेश कुमार सिन्हा की पत्नी विनीता सिन्हा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के रूप में नामांकन किया। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि नगर पंचायत गायघाट से महेश सोनकर और नगर पंचायत रूधौली से शफीना खातून ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया। बताया कि पार्टी के कुल 8 अध्यक्ष एवं 75 सभासद पद के प्रत्याशी है और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत झोंकी देगी।


नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों की समीक्षा बैठक कचहरी के निकट हुई । बैठक में बौद्ध प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ ने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाय। कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी ही चुनौती देने में सक्षम है।

समीक्षा बैठक में डा. संजय चौधरी, देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर, संध्या राजभर ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से चन्द्रभान कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष डा. रामसुभाष वर्मा, कुलदीप जायसवाल, के.पी. भारती, शेषनाथ चौधरी, फिरदौस अहमद, एहतराम अहमद, मनोज कुमार जायसवाल, रामयज्ञ निषाद, गुलाब, दिनेश गुप्ता, अयूब, अब्दुल वफा, किशन चौधरी, अब्दुल अहमद, मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा, विवेक भाष्कर, गुलाब, अकबर अली, जिला सचिव अब्दुल कयूम, हाजी अजमत अली, असान सिद्दीकी, किरन कन्नौजिया, अद्या प्रसाद, दिनेश मिश्रा, आदित्य पाण्डेय, बहरैची, राम सजन के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages