<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 5, 2023

मुण्डेरवा चीनी मिल पर अब तक किया गया 4668634 कुन्तल गन्ना की पेराई - अभिषेक पाठक

बस्ती। उ0प्र0 राज्य चीनी मिल मुण्डेरवा द्वारा अब तक 4668634 कुन्तल गन्ना पेराई किया गया है। उक्त जानकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक अभिषेक पाठक ने दिया है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 3762926, वर्ष 2021 में 3466266 तथा वर्ष 2020 में 4418249 कुन्तल गन्ना पेराई किया गया था। उन्होने बताया कि उन्नतिशील गन्ना क्षेत्र में किसानों द्वारा बोये जाने के कारण इसका असर रिकवरी पर भी दिखाई दिया है। इस वर्ष 9.75 प्रतिशत रिकबरी रही है, जबकि वर्ष 2022 में 9.52 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 8.60 प्रतिशत तथा वर्ष 2020 में 9.12 प्रतिशत रिकबरी रहा।


उन्होने बताया कि वर्ष 2023 में 454749 चीनी के बैग तैयार किये गये है, जो पिछले तीन वर्षाे में सर्वाधिक है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में 359831, वर्ष 2021 में 298638 तथा वर्ष 2020 में 402832 बैग तैयार किये गये थे। वर्तमान समय में भी चीनी के बैग बनाने की कार्यवाही चल रही है, जो आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगी।

उन्होने बताया कि चीनी मिल द्वारा इस वर्ष सर्वाधिक बिजली का उत्पादन किया गया है, जो 66922 मेगावाट है। वर्ष 2022 में 59287 मेगावाट, वर्ष 2021 में 47510 मेगावाट तथा वर्ष 2020 में 63062 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ है। चीनी मिल के संचालन में प्रयोग करने के बाद इस वर्ष 44420 मेगावाट बिजली निर्यात की गयी है, जो सर्वाधिक है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में 39561 मेगावाट, वर्ष 2021 में 30188 तथा वर्ष 2020 में 42031 मेगावाट बिजली निर्यात की गयी थी। वर्तमान समय में विद्युत उत्पादन का कार्य चल रहा है, जिसके कारण विद्युत निर्यात बढने की पूरी संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages