<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 4, 2023

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने महिला सशक्तिकरण के तहत 21 महिला रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत ’दिलकुशा हेरिटेज अधिकारी क्लब’ बन्दरियाबाग, लखनऊ में पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 महिला रेल कर्मचारियों को रेलवे में उनकी 20 वर्ष पूर्ण किये जाने तथा कार्य के दौरान विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रूबी राय ने मालती देवी, कलीमुन निशा, रीना सक्सेना, पूनम बाजपेई, बीना श्रीवास्तव, निधि निगम, अलका भट्ट, निर्मला बिष्ट, संजना गुप्ता, सोनिया थकंचन, अर्चना दास, किश्वर सुलताना, बन्नो, सपना घोष, सरोज तिवारी, अनीता देवी, सुनीति बाला, शमा खान, पूजा मिश्रा, रेशमा देवी एवं रीता डे को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्होने पुरस्कार प्राप्तकर्ता महिला कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वाह्न के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।


      पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में खलासी, लेखा सहायक, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, चिकित्सा परिचारक, एम.सी.एम, टी.सी.एम, अवर लिपिक एवं मुख्य नर्सिग अधीक्षक आदि महिला कर्मचारी सम्मिलित थी। जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेल की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है।

      इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू सोमवंशी, श्रीमती रीना यादव एवं श्रीमती सुनीता तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्रीमती इला सिंह ने किया।    

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages