<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 24, 2023

राहल गांधी की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सदस्यता रद किये जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं में है गुस्सा

बस्ती। राहल गांधी की वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सदस्यता रद किये जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं में गुस्सा है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुये कहा भारत लोकतंत्र का इससे ज्यादा शर्मनाक अध्याय नही होगा। कल कोर्ट ने सजा सुनाया और आज उनकी सदस्यता रद कर दी गयी। अहंकार में डूबी सत्ता लोकतंत्र का दुश्मन बन गयी है।


अंबिका सिंहराहुंल गांधी और कांग्रेस की छबि खराब करने में भाजपा का पूरा कुनबा लगा है लेकिन राहुल गांधी का व्यक्तित्व उतना ही निखरता जा रहा है और कांग्रेस की लड़ने की ताकत बढ़ती जा रही है। इसका कोई फर्क नही पड़ेगा। कांग्रेस में नेताओं की कमी नही है। फिलहाल देश में लोकतंत्र खत्म करने की सुनियोजित साजिश किसी भी दशा में कामयाब नही होगी। राहुल गांधी देश के सबसे बड़े नेता बनकर उभरेंगे और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा राहुंल गांधी को 2024 में चुनाव लड़ने से रोकने के लिये अहंकारी सत्ता किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कल कोर्ट ने सजा सुनाया और आज सदस्यता रद कर दी गयी। सबकुछ इतनी जल्दीबाजी में हो रहा है कि यह सुनियोजित होने का संकेत है। इस घटनाक्रम से राहुल गांधी का व्यक्तित्व छोटा नही होगा। मुगलों और अंग्रेजों का शासन इतना क्रूर और अहंकारी नही था जितना केन्द्र की मोदी सरकार का है। प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कांग्रेस सत्य का मार्ग नही छोड़ेगी और सत्ता की मनमानियां उजागर करती रहेगी।

महिला विंग की अध्यक्ष डा0 शीला शर्मा ने कहा सोनियां गांधीए राहुंल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं को सत्ताधारी नेताओं ने अनेक आपत्तिजनक शब्दों से सम्बोधित किया। लेकिन विपक्ष सुनता रहा और आरोप प्रत्यारोप को लोकतंत्र की स्वस्थ प्रक्रिया मानकर बर्दाश्त करती रही। इस तीह से यदि भाजपा पर मुकदमें किये गये गये होते तो उसके नेता जनता के बीच जाने लायक नही रह जाते। लेकिन एक चुनावी भाषण को आधार बनाकर जिस तरह अहंकारी सत्ता ने आसमान पर थूकने का प्रयास किया है वह बेहद निंदनीय है और इसकी सजा जनता की अदालत तय करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages