बस्ती। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला सचिव रामचन्द्र यादव ने बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को दूसरी बार अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से सपा को मजबूत करने में वे और सक्रिय भूमिका निभायेंगे। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि निश्चित रूप से इससे जनपद में सपा को मजबूती मिलेगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से रामचन्द्र यादव ने कहा कि छात्र राजनीति से निकले महेन्द्रनाथ यादव लोगों के बीच लोकप्रिय हैं और पार्टी को आने वाले निकाय चुनाव एवं लोकसभा के चुनाव में उनके नेतृत्व का लाभ मिलेगा। महेन्द्रनाथ यादव को दूसरी बार अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय पर रामतेज चौधरी, भारतनाथ यादव, घनश्याम चौधरी, महेन्द्र चौधरी ‘सिप्पू’, राजेश दूबे, शैलेन्द्र दूबे, हरिकेश यादव, बब्लू निषाद, रामजीत निषाद, दुर्गा गोस्वामी, मुनव्वर अली, दीन दयाल गिरी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment