<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 19, 2023

डीएम की अध्यक्षता में तहसील खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।


संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्रायः कुछ शिकायतकर्ता एक ही प्रकरण की शिकायत लेकर कई बार उपस्थित होकर यह कहते है कि उनकी शिकायत का निस्तारण नही हो रहा है अथवा उनको सुना नही गया है अथवा गुणवत्तापरक निस्तारण नही किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई प्रकरण जटिल प्रकृति का तो उसका भी निस्तारण त्वतिर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अन्दर करा दिया जाए तथा जिस प्रकरण में किसी अन्य न्यायालय/सक्षम अधिकारी के स्तर से आवेदक को अनुतोष प्राप्त हो सकता है उसके बारे में आवेदक को अवगत कराया जाए, जिससे सम्बंधित व्यक्ति सक्षम अधिकारी/न्यायालय से पैरवी करके अनुतोष प्राप्त कर सकें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन के दौरान प्रार्थी संत कुमार पुत्र श्री हरिशंकर ग्राम धर्मपुरा तहसील खलीलाबाद द्वारा खतौनी में त्रृटि के संबंध में जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक को खतौनी उपलब्ध कराई गयी।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 61 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरुद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के0 पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, परियोजना निदेशक संजय नायक, डी0सी0 मनरेगा पी0डी0 द्विवेदी, उप कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, अधि0अभि0 नलकूप लालचन्द, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, अधि0अभि0 विद्युत दिव्यंरंजन, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रियंका पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 34 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रविन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी रौठौर, तहसीलदार सहित तहसील के अन्य राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।  
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 29 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव यादव सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages