<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 22, 2023

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओं व मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह

सिद्धार्थनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओं व मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।


 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओं व मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को डरने की आवश्यकता नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं के प्रति पुरानी सोच है जिसे बदलने की जरूरत है। महिलाओं को हर क्षेत्र में जाने के लिए अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुविधाएं दी जा रही है। महिलाएं भी पुरूषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि टीचर-पैरेन्ट मीटिंग कर लोगो को जागरूक करे। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं की समस्याओ को सुना गया तथा उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी से अपील करते हुए कहा कि लोगो को जागरूक करे। महिलाएं जनपद को विकास की ऊचाईयेां पर ले जाने का कार्य करेगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0अग्रवाल ने महिलाओ में एनीमिया के खतरे से बचाने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बजाया कि विद्यालय पर छात्राओं में आयरन की गोली व कृमि नाशक गोली का वितरण कराये जिसको खाने से एनीमिया को रोका जा सकता है। आशाओं से छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु अपील की गयी। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर इन्टर मीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिंवागी मिश्रा, हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव, पलक सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया गया। आशाकार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा भी अपने कार्यों व अनुभवों को बताया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मशरूम उत्पादन, टीएचआर प्लान्ट के माध्यम से महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर होकर अपने आय को बढ़ाने की महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला शिक्षकों को उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी गयी। 

जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मेधावी छात्राओं में बैग का वितरण किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को शाल व प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, डी.सी.एन.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती, समस्त सी.डी.पी.ओ. व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages