<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 24, 2023

तानाशाही पर उतरी भाजपा को जनता देगी करारा जबाब - अम्बिका सिंह

बस्ती। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के सांसद की सदस्यता रद्द किये जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुये पूर्व विधायक अम्बिका सिंह और वरिष्ठ नेता डा. आर.जी. सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश की जनता इसका करारा जबाब देगी। कहा कि राहुल गांधी के सवालों से डरी भाजपा ने षड़यंत्र करके उनकी सदस्यता को ही अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर समाप्त करा दिया। देश की जनता इसे देख समझ रही है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी के सवालों से डर गये है। कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच जायेगी और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आन्दोलन भी चलाया जायेगा। कहा कि जो कांग्रेस अंग्रेजी  हुकूमत से नहीं डरी वह मनमाने गैर लोकतांत्रिक फैसलों से डरने वाली नहीं है। जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने का मन बनाने लगी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages