बस्ती। नारायण सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा दुबौलिया बाजार के राम विवाह मैदान में हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पूज्य छोटे बापू जी महाराज ने कहा कि श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवता पधारे थे। सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था। रामराज्य में किसी भी प्राणी को दुख नहीं था। कोई किसी से बैर भाव नहीं रखता था। असमय मृत्यु नहीं होती थी। सभी प्राणी बहुत सुखी रहते थे। अयोध्या में प्रसन्नता देखने लायक थी।
इस अवसर पर संजीव सिंह, महेश शुक्ला, बाबूराम सिंह, राम शंकर यादव, अखण्ड सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रभाकर सिंह, के पी सिंह, सन्तलाल गुप्ता, अमरजीत सिंह, निर्मला सिंह, महिमा सिंह, सोनू सिंह, इन्द्रपरि सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment