<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 21, 2023

शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज से डीएम कार्यालय तक निकली विशाल रैली

मांगे पूरी न हुई तो जारी रहेगा चरणबद्ध आन्दोलन- राम अधार पाल

बस्ती । मंगलवार को एक सूत्रीय पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर हजारों की संख्या में सबेरे से ही शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में कर्मचारियों का जमावड़ा शुरू हुआ। हाथों में पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर तख्तियां और सर पर टोपी लगाये कर्मचारी मांगों को लेकर गगनभेदी नारे लगा रहे थे। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल के नेतृत्व में जनपद के सभी विभागों, तहसीलों, ब्लाकों के कर्मचारी पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग कर रहे थे। दोपहर में आन्दोलित कर्मचारियों का काफिला जब कम्पनी बाग, फौव्वारा तिराहा, न्याय मार्ग, शास्त्री चौक होते हुये जिलाधिकारी पहुंचा तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस बल को काफी पसीना बहाना पडा। जिलाधिकारी कार्यालय पर सभा के बाद कर्मचारी कार्यस्थल पर लौट गये।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद आदि ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में जब पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है तो उत्तर प्रदेश सरकार को भी जायज मांग मान लेना चाहिये। चेतावनी दिया कि यदि मांग शीघ्र न मानी गई तो कर्मचारी 21 मई को परिवार सहित विशाल मशाल जुलूस निकालने के बाद 21 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले महारैली में हिस्सा लेंगे।  इसके बाद भी सरकार ने मांग न मानी तो जुलाई व अगस्त माह में दिल्ली में महारैली होगी।
पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर हुई रैली एवं सभा में मुख्य रूप से  कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल सचिव ई. राजेश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संघ  मण्डल  अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला मंत्री अमरनाथ गौतम,  डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह, चकबंदी लेखपाल संघ अध्यक्ष योगेश कुमार, राजस्व संग्रह अमीन संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, व्यापार कर मीनिस्ट्रीयल अध्यक्ष सरोज मिश्र, आर.टी.ओ. कर्मचारी संघ अध्यक्ष सभाजीत पाल, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, सिंचाई विभाग मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष अशोक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, लोक निर्माण विभाग मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष वृजेश श्रीवास्तव, कृषि विभाग मिनीस्ट्रीयल मंत्री अमन प्रताप सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष राम सुमेर, स्टेनाग्राफर महासंघ के सचिव डी.एन. वर्मा आदि ने  कहा कि कर्मचारी एकजुट रहे तो हमारी मांगे पूरी होकर रहेंगी। हमें पूरी ताकत से अपनी एकजुटता पर जोर देना होगा। कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे।
विशाल रैली में अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ल, सन्तोष राव, अशर्फीलाल, दिनेश सिंह मगन, फिरोज खान, शिवमंगल पाण्डेय, मंशाराम, विनय शुक्ल, अरविन्द चौधरी, शीतल गुप्ता, अमरजीत चौहान, अजय श्रीवास्तव, अशोक तिवारी,  राजेश कुमार,  बजरंगी प्रसाद, पेशकार, रूद्रनरायन रूदल, शिव कुमार यादव, उमेश वर्मा,  दिनेश सिंह ‘मगन’  लालजी कन्नौजिया, आशुतोष पटेल, रामचन्दर, शिव कुमार यादव, राम बहादुर, जितेन्द्र कुमार, बलराम यादव, जंग बहादुर, असलम अंसारी, हनुमान शरन, जय प्रकाश,  महेन्द्र प्रताप, रीना चौधरी, प्रियंका चौधरी, अवधेश कुमार, संजय यादव, राघव प्रसाद, महेन्द्रराव, फैजान अहमद, सुजीत कुमार, रणंजय सिंह, मुकेश सोनकर, अमरेश श्रीवास्तव, रामशकल यादव,  जितेन्द्र अरोरा, मनोज मिश्र, सुभाष मिश्र, रामचरन, जंग बहादुर, परमात्मा प्रसाद, हरीराम पाल, रघुवंशमणि यादव, रामशंकर चौधरी, दुर्गेश यादव, योगेश मिश्रा, डा. त्रिलोकनाथ, रणजीत उपाध्याय, अखिलेश शुक्ल, सुधीर सिंह, दीपमणि शुक्ल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, मो. कलीम, सीमा देवी, कमलावती, सुरेश गौड़, ई. आर.पी. यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, उमारमण त्रिपाठी, राजेन्द्र चौधरी के साथ ही परिषद एवं विभिन्न विभागों के अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages