![]() |
केशव प्रसाद मौर्य ( उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ) |
बस्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर द्वारा 29 मार्च को विधानसभा हर्रैया में मखौड़ा धाम में 1ः00 बजे आएंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि 1ः05 बजे विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेंगे। 1ः30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में मखौड़ा श्रीराम जन्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 2ः40 बजे जनपद अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment