<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 11, 2023

अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना पंडित दीनदयाल का सपना - नितेश शर्मा

- समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया समर्पण निधि संग्रह

बस्ती। भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सोनहा मंडल के परशुराम नगर वार्ड नंबर 11 स्थित जन सेवा सदन में एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार कर रही है। कहा कि पं.दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भारत को परम वैभव पर ले जा सकते हैं। केन्द्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पं. दीनदयाल के सिद्धांत पर खरी उतरकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही हैं। किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेंद्र सिंह तथा उमाकांत शुक्ल ने भी अपना विचार व्यक्त किया। समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि संग्रह किया। इस अवसर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फूलराम वर्मा, दिलीप पांडेय, अशोक दूबे, राम भारत यादव, महेश पांडेय, प्रमोद प्रजापति, आशुतोष शुक्ल, विपिन कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages