बस्ती। बाबा भारी नाथ धर्मशाला समिति द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भारीनाथ शिव मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सुबह श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड पाठ, विद्वानों का सम्मान, सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया। सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश पांडेय ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया उन्होंने धर्मशाला समिति भवन के ऊपर सत्संग भवन के निर्माण की घोषणा की। विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी अतुल ने मंदिर परिसर के विकास के लिए हर संभव मदत का आश्वासन दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौर जटाशंकर शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौर महेश सिंह, दिग्विजय सिंह राणा, नागेंद्र सिंह सिंकू, लालमणि निषाद आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सुभाष शुक्ल, सचेन्द्र कुमार नागेश्वर मिश्र, बलराम यादव, महेंद्र सिंह, शिवम अग्रहरि, बब्बू मिश्र, गोविंद चौहान, अनिल यादव,भोलू सिंह अनीश त्रिपाठी राम गरीब निषाद, कमलेश मिश्र, मनोज मिश्र, राजकुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment