<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 8, 2023

हिन्दसागर मीडिया के वार्षिक कैलेंडर का राज्यपाल और विधायक ने किया विमोचन

बस्ती। शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उत्तर प्रदेश में बस्ती सदर के विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने  हिन्दसागर मीडिया के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।


यह जानकारी देते हुये हिन्दसागर मीडिया समूह के संरक्षक एवं पूर्व निजी सचिव राज्यसभा सांसद  अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि  राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई स्थित राजभवन से हिंद सागर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वार्षिक कैलेंडर का विमोचनकरते हुये कहा कि ‘पत्रकारिता ही वह सही माध्यम है जिससे समाज में जनजागृति लाया जा सकता है।’ बस्ती में  विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कैलेंडर का विमोचन करते हुये कहा कि पत्रकारिता जन सरोकारों से जुड़े।

वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर मुख्य संपादक चतुर्भुज पाण्डेय ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल  का स्वागत किया। राजभवन में विमोचन के अवसर पर मराठी संस्करण के संपादक वेद प्रकाश तिवारी, संपादक धर्मेंद्र मिश्रा, ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार तथा पत्रकार सूरज यादव ने राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बस्ती में समाचार पत्र के कैलेंडर विमोचन के अवसर पर हिन्दसागर मीडिया समूह के संरक्षक पूर्व निजी सचिव राज्यसभा सांसद अजय कुमार पाण्डेय, हिन्द सागर के सम्पादक राकेश त्रिपाठी, बस्ती न्यूज टाइम्स के संपादक राजेश कुमार पाण्डेय सहित जनपद के अनेक अधिकारी, एवं मीडिया संस्थानों के प्रमुख, उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि  दैनिक हिन्दसागर समाचार पत्र पिछले 10 वर्षों से 3 भाषाओं के साथ पांच राज्यों में नियमित रूप से प्रकाशित हो रहा है और हिन्द सागर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह द्वारा विगत 9 वर्षों से वार्षिक कैलेंडर एवं पंचांग का भी प्रकाशन किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages