नई दिल्ली। आईपीएल 2023 की तैयारियों में सभी फ्रेंचाइजीयां तेजी में जुटी हुई हैं। आईपीएल 2023 के लिए हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश की है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी मिनी ऑक्शन में पांच खिलाड़ियों को खरीदा है। ऑक्शन सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर डीसी ने मुकेश कुमार को पांच करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है। लेकिन आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं।
![]() |
ऋषभ पंत |
ऋषभ पंत उस वक्त भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए जब वे अपनी कार से दिल्ली से अपने घर जा रहे हैं। शुक्रवार तड़के उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आईं हैं। शनिवार को पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की गई। अब उनके घुटने और टखने की स्कैनिंग की जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि ऋषभ पंत खतरे से बाहर हैं। एम्स के एक डॉक्टर का दावा है कि ऋषभ पंत को ठीक होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।
ऋषभ पंत को अगर पूरी तरह से ठीक होने में तीन से चार महीने लगते हैं तो बड़ा सवाल यही है कि क्या वो मैदान पर वापसी कर पाएंगे। अगर ऋषभ पंत तीन से चार महीने में मैदान पर वापसी नहीं कर पाए तो आईपीएल 2023 में खेलना पंत के लिए काफी मुश्किल लग रहा है। बीसीसीआई आईपीएल 2023 के लिए अभी शेड्यूल जारी नहीं की है। लेकिन अनुमान है कि बीसीसीआई मार्च से जून के बीच आईपीएल 2023 करा सकती है। अगर मार्च से जून के बीच आईपीएल का आयोजन होता है तो पंत हिस्सा नहीं हो पाएंगे।
ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में भाग नहीं ले पाएंगे तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हो जाएगी। क्योंकि दिल्ली के लिए दोहरी चुनौती हो जाएगी. आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी में डीसी को कप्तान और मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज की जरुरत पड़ेगी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स पंत की गैर-मौजूदगी में डेविड वार्नर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। लेकिन डेविड वार्नर सलामी बल्लेबाज ऐसे में नंबर चार पर ऋषभ पंत की जगह कौन सा खिलाड़ी बल्लेबाजी करेगा यह देखना है।
आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी में मनीष पांडे नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मनीष पांडे के पास नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का अनुभव है। खास बात यह है कि डेविड वार्नर की कप्तानी में मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। ऐसे में अगर डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी जाती है तो मनीष पांडे नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2023 तक फिट होकर मैदान पर वापसी कर जाते हैं तो मनीष पांडे नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment