गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के ऊंचेहरा स्टेशन पर आयोजित ’परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह’ में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये 01 से 06 दिसम्बर तक ऊंचेहरा स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है।
- 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ऊंचेहरा स्टेशन पर 19ः13 बजे पहुॅचकर 19ः15 बजे छूटेगी।
- 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस ऊंचेहरा स्टेशन पर 07ः18 बजे पहुॅचकर 07ः20 बजे छूटेगी।
- 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस ऊंचेहरा स्टेशन पर 02ः23 बजे पहुॅचकर 02ः25 बजे छूटेगी।
- 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस ऊंचेहरा स्टेशन पर 23ः18 बजे पहुॅचकर 23ः20 बजे छूटेगी।
No comments:
Post a Comment