लखनऊ। लखनऊ के आशियाना कांशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव में आज गुरुवार को दूसरे दिन अवधी और राजस्थानी नृत्य की मनोरम छटा बिखरी।
सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ राम स्तुति से हुआ। शिव शक्ति संस्था के कलाकार तेजस्वी पोरवाल, अवनी बंसल, पलक वर्मा, सार्थक श्रीवास्तव, भूमिका पटेल, यशस्वी पोरवाल और वंशिका बंसल ने वन्दना पोरवाल के नृत्य निर्देशन में लोक गीत ‘अवध में राम आए हैं‘ पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत किया।
इस प्रस्तुति के उपरान्त वीणा वादिनी डांस समूह ने अवधी नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी, जिसके क्रम में अरुण सोनकर, विशाल गुप्ता, दिशा, सोनाली, खुशबु, नीतू, लक्ष्मी, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा और आदित्य ने लोक गीत ‘राजा दशरथ जी के घर में आज जन्मे हैं ललनवा‘ सोहर पर आकर्षक अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। आर. वी. एस. डांस अकादमी की ओर से नमन, अनुज, शेखर, स्वाति, सृष्टि और एस चौहान ने राजस्थानी लोकनृत्य की सुखद प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सक्सेना और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।
इसके पूर्व दोपहर में हुए भारत टैलेंट हण्ट में अंकिता बाजपेयी के सानिध्य में गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमे साक्षी यादव प्रथम, अनायिका यादव द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर विजयी रहीं।
No comments:
Post a Comment