<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 1, 2022

demo-image

‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार’ देकर लोकेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित

 भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश की ओर से ब्लॉग व फेसबुक व नेट पर लेखन के लिए वर्ष 2021 के लिए ‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार’ लेखक एवं पत्रकार लोकेंद्र सिंह को दिया गया है। हिन्दी ब्लॉगिंग के प्रारंभिक समय से लोकेंद्र सिंह ब्लॉग लेखन से जुड़े हैं। देश के चुनिंदा ब्लॉगर में उनकी गिनती होती है। उनके ब्लॉग ‘अपनापंचू’ पर कहानी, कविता, ललित निबंध, रेखाचित्र, यात्रा वृत्तांत के साथ ही समसामयिक विषयों पर आलेख हैं। कोरोना महामारी के बाद से उन्होंने यूट्यूब पर ‘अपना वीडियो पार्क’ नाम से वीडियो ब्लॉगिंग भी शुरू की है। यहां भी वे कविता और यात्रा वृत्तांत के साथ सामयिक विषयों पर रोचक जानकारी प्रस्तुत करते हैं।

2%20(1)

लोकेंद्र सिंह का ब्लॉग आइटीबी की ओर से प्रतिवर्ष जारी होनेवाली सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग डायरेक्टरी में शामिल रहता है। ब्लॉगिंग के साथ ही वे प्रतिष्ठित वेबसाइट व पोर्टल पर भी नियमित तौर पर लेखन करते हैं, जिनमें स्वदेश, संवाद डॉट इन, वीएसके भारत, इंडिया टुडे के आईदृचौक, प्रभासाक्षी और प्रवक्ता सहित अन्य वेबसाइट शामिल हैं। अभी तक 10 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वे डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं। उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। लोकेंद्र सिंह वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

border_3spacerspacerborder_3
spacerspacerspacer
spacerspacer
spacerspacer
border_3
spacerspacerspacer
spacer
border_3spacerspacerborder_3
spacerspacerspacer
spacerspacer
spacerspacer
border_3
spacerspacerspacer
spacer