- भाजपा विश्व का बड़ा राजनीतिक संगठन : दयाराम चौधरी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का जन्मदिन शुक्रवार को नरहरिया में बूथ संयोजक सन्तोष निषाद के संयोजन में मनाया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा विश्व का बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिस प्रकार से जे.पी. नड्डा ने समूचे देश के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढाया है वह अनुकरणीय है।
जे.पी. नड्डा के यशस्वी जीवन की कामना करते हुये पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने उपस्थित लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ न पहुंच पाया हो तो उसे दिलाने में सहयोग करें। बूथ संयोजक सन्तोष निषाद ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और केक काटकर जे.पी. नड्डा के जन्म दिन की खुशियां मनाने वालों में अजय कुमार श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, जगनरायन सिंह, विजय ओझा, विकास वरनवाल, संदीप कन्नौजिया, काशीराम गुप्ता, ठाकुर प्रसाद निषाद, शैलेष, महेन्द्र पाल, जीतेन्द्र कुमार, रामफल पटेल, हरिनाथ चौधरी आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment