<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 2, 2022

गिरिराज सिंह ने की जेपी नड्डा के दीर्घायु की कामना

बेगूसराय (बिहार)। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) शुक्रवार को 62 वर्ष के हो गए। जेपी नड्डा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। रात 12 बजे से भाजपा के तमाम इकाइयों के कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं।


बेगूसराय के सांसद तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी नित नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई उचाईयों तक जाए, इसी शुभेच्छा के साथ ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश मीडिया सेल संयोजक और बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिवस की बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांत और मूल मंत्र पर चलते हुए लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामना दिया है। दूसरी ओर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई देने का सिलसिला जारी है, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages