<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 18, 2022

हिंदी में दलील दे रहे शख्स से बोले जज, इस कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है

                                                                            सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक ऐसा वाक्या सामने आया जब जिरह के दौरान जजों ने पक्षकार से यह कह दिया कि यहां पर हिंदी नहीं चलती। दरअसल पक्षकार खुद ही जिरह कर ​रहा था। इस दौरान वह हिंदी में ही अपनी दलीलें पेश कर रहा था, इस पर जजों ने हुए कहा कि वह अंग्रेजी भाषा का उपयोग करे। जजों ने कहा कि हम नहीं समझ पा रहे हैं कि आप क्या कह रहे हैं । इसके बावजूद शख्स हिंदी में ही बात करता रहा। इस दौरान उसने कई सबूत भी पेश किए। इस पर जजों ने कहा कि कि हम हिंदी नहीं समझते हैं। दोनों जजों ने कहा कि हम नहीं समझ सकते आप क्या बोल रहे हैं। इस कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages