<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 20, 2022

चित्रकूट सम्मेलन में सम्मानित हुए अखिलेश सिंह

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को उनके विशेष योगदान के लिये चित्रकूट में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुये कहा कि संगठन के विस्तार और जमीनी धरातल पर वे सृजनात्मक कार्य कर रहे हैं।

                                                                  अखिलेश सिंह 

तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में अखिलेश सिंह ने कहा कि हिन्दू जन मानस की रक्षा के लिये एकजुटता आवश्यक है। अधिवेशन में बस्ती से चंद्रशेखर कमलापुरी, विजय शंकर शुक्ला, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, बाबा शिवचरित्र दास, अमरजीत, मुन्ना सिंह, राजेश विधायक, बाबा जय प्रकाश दास, विनोद सिंह, संदीप तिवारी, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, राजित राम चौधरी, जगदम्बा यादव आदि ने हिस्सा लिया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages