<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 20, 2022

आठ करोड़ से अधिक की जमीन हड़पने का षडयंत्र रचने वाली महिला हुई गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। हाईवे से लगी आठ करोड़ से अधिक की जमीन हड़पने के लिए भूमाफिया ने षडयंत्र कर युवक की शादी करा दी। शादी के दो घंटे बाद युवक की मौत हो गई। सिस्टम की आंख में धूल झोंकने के लिए इसे सड़क हादसे का रूप दे दिया गया। पांच दिन के भीतर ही नगर पालिका के परिवार रजिस्टर में युवती का नाम भी दर्ज कर लिया गया।


इसे हड़पने के लिए भू-माफियाओं ने उनके पुत्र अजय सिंह को नशे का इंजेक्शन लगाकर फर्जी तरीके से जौनपुर जिले के शाहापुर खेतासराय के मुकेश तिवारी के नाम 25 अगस्त 2020 को इकरारनामा करवा लिया। इसके उपरांत आजमगढ़ जिले के इटायल भवानीपुर की नीतू सिंह का नाम अजय सिंह की पत्नी के तौर पर नगरपालिका में दर्ज कराने को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद आर्य समाज मंदिर सफेदाबाद, बाराबंकी का विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें शादी गत 23 मई की शाम साढ़े चार बजे होना दर्शाया गया है।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक पवन पांडेय, सर्वे अधिकारी समेत 12 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सात माह बाद शादी का स्वांग रचने वाली महिला को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। 

यह गिरफ्तारी राजेसुल्तानपुर पुलिस ने की है। मामला कोतवाली अकबरपुर से जुड़ा है। यहां के नासिरपुर बरवां की चंपा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अकबरपुर-बसखारी राजमार्ग के किनारे उनकी आठ करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन है। इसके दो घंटे के उपरांत पुत्र अजय की कथित सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके पांच दिन के भीतर नगर पालिका के परिवार रजिस्टर में नीतू सिंह का नाम भी दर्ज करा लिया गया। इस साजिश में पूर्व विधायक के साथ गोविंद यादव, लाल बहादुर तिवारी, दीप नरायन शर्मा, अभिषेक तिवारी, अमरेश यादव, शीला सिंह, रेखा सिंह और नगर पालिका के सर्वे अधिकारी जयराम यादव एवं अजय तिवारी शामिल रहे।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्वयं, पुत्री विनीता सिंह, किरन सिंह एवं दामाद दुर्गेश कुमार सिंह की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस पहले ही दो आरोपितों को जेल भेज चुकी है। यह जमानत पर छूट चुके हैं। वहीं अजय सिंह से शादी करने वाली महिला नीतू सिंह को राजेसुल्तानपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसे बीती रात लेकर जिले में पहुंची पुलिस ने महिला थाने में रखा।

दिन भर की पूछताछ के दौरान वह खुद को बेगुनाह बताते हुए रोती रही। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद नीतू का जेल भेज दिया। आरोपित महिला लखनऊ की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। बीते सप्ताह उसने एक मंत्री का स्वागत करते हुए अपनी फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages