गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में श्री कृष्णजी श्रीवास्तव एवं श्रीमती पुष्प लता वर्मा के स्मृति में राजेंद्र नाथ स्मारक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मदिर समिति के लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बारे में संयोजक रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष मिलाकर लगभग 60 बच्चों की सहभागिता रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग बनाये गये थे। एक वर्ग कक्षा 6 से 8 तक जिसका वाद-विवाद विषय था देश में करोना से पड़े प्रभाव। दूसरा वर्ग 9 से 12 तक के बच्चों का था। जिसका विषय ऑनलाइन एजुकेशन के संदर्भ में था।
इस प्रतियोगिता के संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता को परिणाम एक-दो दिन में घोषित किया जाएगा। परिणाम की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment