<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 14, 2022

मुंबई हवाई अड्डे पर 61 किलो सोना जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार

                                                                61 किलो सोना जब्त
मुंबई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है। एक अधिकारी ने कहा कि तंजानिया से लौट रहे 4 भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए 3 यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages