<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 12, 2022

मतदाता जागरूकता हेतु अमहट घाट पर दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महाआरती का हुआ आयोजन

 बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 3 मार्च को शतप्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए अमहट घाट पर दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महाआरती का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में नगर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहा है। हम सभी नागरिकों को संकल्प लेना होगा कि विधानसभा निर्वाचन 2022 में सभी मतदाता अपना मत देंगे और लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चित्रांश क्लब, संस्कार भारती, बस्ती विकास परिषद, चित्रगुप्त कमेटी, रोटरी क्लब, प्रज्ञा पूजन भंडार द्वारा घाट पर आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा उसमें दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव किया गया। रोटरी क्लब द्वारा 11,000 दीप जलाए गए। इसमें अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रमोद गाड़िया, कमल गाड़िया, तनू गाड़िया, सतीश सिंघल, अमितेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. ए के सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग किया।

इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने 3 मार्च बृहस्पतिवार को मतदान करने की अपील करते हुए रंगोली सजायी। शिक्षिका मानवी सिंह के देख-रेख में कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदान गीत, स्लोगन प्रतियोगिता तथा     सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका परवीन बानो, सुप्रभा पांडे, तथा हेमलता यादव के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रिदम अकादमी के बाल कलाकारों द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के बस्ती गौरव गाथा से हुई, जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदान बढ़ाने का स्लोगन लिखी तख्तियां का प्रदर्शन किया गया। एनसीसी तथा स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करके कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर गंगा आरती तथा मतदान आरती का आयोजन कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। इसमें दुर्गेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, अनुपमा श्रीवास्तव ने सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉक्टर श्रेया तथा आशीष श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, बी.एस.ए. जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डी.एस. यादव,  ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, राजाशेर सिंह, बस्ती चेतना के अशोक श्रीवास्तव, डॉ विवेक, डॉक्टर शैलजा, प्रज्ञा पूजन भंडार के राम कमल सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages