<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 12, 2022

बस्ती की पॉचों सीट पर जीत पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी का दावा

 - बसपा को लगा झटका रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन सैकड़ां समर्थकों के साथ सपा में शामिल


बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के राजकीय इण्टर कालेज के निकट स्थित आवास पर सपा के सभी पांच प्रत्याशियों ने सामूहिक प्रेस वार्ता किया। इस दौरान रूधौली नगर पंचायत चेयरमैंन धीरसेन निषाद, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सहाय चौधरी, रामगनेश चौधरी बसपा और भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं, मतदाताओं में विशेष उत्साह हैं, वे बदलाव का मन बना चुके हैं। कहा कि मतदान के प्रथम चरण से ही संकेत मिलने लगा है कि इस बार समाजवादी गठबंधन की सरकार बनेगी। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी ने बस्ती सदर से महेन्द्रनाथ यादव, कप्तानगंज से कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ रूधौली से राजेन्द्र चौधरी, हर्रैया से त्रयम्बकनाथ पाठक, महादेवा से दूधराम को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैंदान में उतारा है। कहा कि सपा सभी पांच सीटें जीतकर इतिहास बनायेगी। कहा कि भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सहित समाज के सभी वर्गो के लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। दावा किया कि सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है सरकार बनने के ठीक बाद उसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में सपा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के घोषित प्रत्याशी एवं सपा में शामिल हुये लोग आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages