<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 14, 2022

विजय विक्रम आर्य ने अपने को महादेवा विधान सभा से सुभासपा का अधिकृत प्रत्यासी बताया

 

बस्ती। समाजवादी पार्टी के द्वारा बस्ती की 5 विधानसभा में से महादेवा सुरक्षित गठबंधन की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को सौंप दी है। जहां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजय विक्रम आर्य ने अपना नामांकन किया था। उसके बाद नाराज समाजवादी पार्टी के नेता दूधराम निर्दल प्रत्याशी के रूप में महादेवा विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। लेकिन जब वह नामांकन करने पहुंचे तो उन्होंने अपने को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। सभी नामांकन होने के बाद पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी के वहॉ बुलाये गये पत्रकार वार्ता में सभी घोषित प्रत्यासी मौजूद थे। दूधराम को ही महादेवा से सुभासपा का अधिकृत प्रत्यासी बताया गया। पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कि क्या विजय आर्य अपना नामांकन वापस लेगें तो पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी द्वारा कहा गया सभी पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ है विजय शहर से बाहर हैं जल्द ही उनसे बात हो जायेगी कोई असंतोष नही है। बदलते घटनाक्रम में विजय विक्रम आर्य ने 14 फरवरी सोमवार को खुद को अधिकृत प्रत्याशी बताया है उनके द्वारा सोशल मीडिया पर एक लेटर जारी किया गया। जिसमें अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुभासपा के द्वारा विजय विक्रम आर्य को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बताया गया है। जिसकी प्रतिलिपि निर्वाचन अधिकारी जनपद बस्ती को 13 फरवरी की तारीख में दी गई है जिसमें विजय विक्रम आर्य को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए आरक्षित चुनाव चिन्ह छड़ी आवंटित करने की बात लिखी गयी है। विजय विक्रम आर्य इस अधिकृत लेटर के बाद अपने को महादेवा से विधानसभा का अधिकृत प्रत्याशी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बता रहे हैं। देखना होगा कि नामांकन वापसी के बाद कौन सुभासपा प्रत्यासी के रूप में महादेवा विधान सभा में जनता के बीच होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages