बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के तहत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान समय करीब 15.30 पर भिटिया तिराहे से 02 अभियुक्तों बीरु सिंह पुत्र जमादार सिंह निवासी मोहल्ला रफीनगर थाना मनकापुर जनपद गोंडा, सूरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी रेहरा बाजार थाना रेहरा बाजार जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर मौके से 05 गाय बरामद किया गया। गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
No comments:
Post a Comment