<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 17, 2022

पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में पं0 बिरजू महाराज को दी गयी श्रद्धांजलि

 बस्ती। पं0 बिरजू महाराज के देहावसान के बाद नृत्य के एक युग का अंत हो गया। जिन्होंने पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।


पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान बस्ती में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत शिक्षक राजेश आर्य, प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय, सचिव संतोष श्रीवास्तव, नृत्य शिक्षक मास्टर शिव तथा रवि कुमार ने कहा कि पं0 जी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें गायन, वादन और नृत्य पर एक समान अधिकार था। भारतीय संगीत कला में नृत्य को ऊँचाई पर पहुंचाने का पूरा श्रेय पं0 बिरजू जी महाराज को जाता है।

83 वर्षीय पं0 बिरजू महाराज का नई दिल्ली के आवास पर दिल का दौरा पड़ जाने के कारण निधन हो गया। पं0 जी ने गोवर्धन लीला, माखन चोरी, फाग बहार जैसे अनेकों प्रकार की नृत्यावलियों की रचना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रणविजय, रत्नेश कुमार, विजय वर्मा, नीलू, कंवलजीत कौर, पूजा, प्रतिभा गौतम, नितेश, आफताब सहित अनेकों बच्चे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages