कांग्रेस की सरकार बनने पर ही बहुरेंगे यूपी के दिन - अंकुर वर्मा
बस्ती। शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में पुरानी बस्ती क्षेत्र के दलित बस्ती निर्मलीकुण्ड स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। इसके बाद ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत किया।इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उपस्थित बच्चों में पढाई के लिये किताब व अन्य जरूरी सामान भेंट करते हुये कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो का जो नारा दिया था कांग्रेस उसे सच्चे अर्थाे में चरितार्थ कर रही है। उन्होने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित कर दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश के दिन तभी बहुरेंगे जब कांग्रेस की मजबूत सरकार बने।
कांग्रेस नेताओं ने दलित बस्ती में घूम कर लोगो को प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा पत्र वितरत करते हुये कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। निर्मलीकुण्ड में 25 लोगो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई जिसमें प्रथम सदस्य शिव कुमार बने।
संविधान दिवस पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत किये जाने के मौके पर मुख्य रूप से अंकित कुमार, विकास वर्मा, अभय भारती, पवन वर्मा, आदर्श पाठक, शिव कुमार आर्य, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, कामिनी देवी, रवी आर्य, श्याम गौतम, सुनील कुमार, पवन कुमार, अमर कुमार, अतिउल्ला खान आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment