सिद्धार्थ सिंह |
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह को बस्ती जनपद के मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी नियुक्त किया है।
यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने जो बड़ा दायित्व सौंपा है उसका जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर प्रभारी क्रियान्वयन कराया जायेगा। कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाता महत्वपूर्ण है, उनके नामों का बूथ स्तर पर सर्वेक्षण कराकर पूरा प्रयास होगा कि बूथ अध्यक्षोें के सहयोग से किसी मतदाता का नाम छूटने न पाये।
No comments:
Post a Comment