<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 24, 2021

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न हर प्रतिज्ञा पूरी करेगी कांग्रेस- देवेन्द्र श्रीवास्तव

 बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी विधानसभाओं में आयोजित की जा रही भाजपा हटाओ महगाई भगाओ पदयात्रा के क्रम में मंगलवार को सदर विधानसभा के घरसोइया से लखनौरा तक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुये कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा के जुमलों से जनता तंग आ चुकी है।

भाजपा के चुनावी वादे साढ़े चार साल के काय्रकाल की समीक्षा के बाद जुमले साबित हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस जुमलेबाजी में नही बल्कि अपनी हर प्रतिज्ञा को पूरा करने में विश्वास करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कोरोना काल में जनता एक एक बूंद आक्सीजन को तरस रही था, मोक्षदायिनी गंगा शववाहिनी बन गई थी। लोगों के हाथ से रोजगार छिन रहे थे। भाजपा सरकारों ने जनता को राहत देने की बजाय नफरत फैलाने का काम जारी रखा। तरह तरह के झूठे प्रचार और सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर जनता के दिलों में नफरत भरा।

अब जनता जब विरोध में उठ खड़ी हुई है तो अजीब से बौखलाहट देखी जा रही है। कांग्रेस नेता ने जनसंवाद के दौरान कहा कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से डरे भाजपा नेता अब यूपी का अपना ठिकाना बना रहे हैं। लेकिन जनता का मन बदल चुका है, इस बार झूठ फरेब नफरत कुछ भी काम नही आयेगा, जनता करारा जवाब देगी। आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव एवं अल्पसंयख्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डा. वाहिद सिद्धीकी ने कहा लोकतंत्र में जनता पांच साल इंतजार करती है।

हर 5 साल बाद एक बार फिर जनता के पास वह ताकत आती है जिससे क्रूर, अहंकारी और लोकतंत्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने का रास्ता साफ होता है। सरकार छः महीने की मेहमान है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनायेगी और सभी मोर्चों पर बगैर किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहेगी। यात्रा में सुरेन्द्र मिश्रा, अमित सिंह, प्रमोद कुमार, गौरव चौधरी, आकाश चौधरी, अनिल सिंह, दीपक चौधरी, अवनीश् श्रीवास्तव, सूरत कनौजिया, अनुराग पाण्डेय, सुजीत कुमार, आरिफ आदि का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages