बोर्ड बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए सभी वार्डाे में अलाव, कम्बल व रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया है तथा यह कहा गया है कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीे की जायेगी। शासन के निर्देश पर सभी वार्डाे में गुणवत्तापूर्ण कार्य करायें गयें हैं। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था करायी गयी है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका को सभी संसाधन दोनों सरकारों द्वारा उपलब्ध करायी गई जिससे स्वस्थ बस्ती सुन्दर बस्ती का सपना साकार हो रहा है तथा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।
अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पास किये गये हैं उसका पालन समय रहते करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर वासियों द्वारा जाम की समस्या पर प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसपर जल्द ही पालिका प्रशासन द्वारा स्थायी हल निकाला जायेगा।
बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप सें अधिकारीगण-अवर अभियंता रामाचरण शुक्ला, अवर अभियंता (जल) अर्चना कुमारी, प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ला, कर निर्धारण मो0 दानिश, सफाई इं0 दिनेश वर्मा, लिपिक गिरीश सिंह, वेद प्रकाश, इसके साथ ही साथ बोर्ड बैठक के दौरान सभासदगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment