<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 17, 2021

भाजपा नेता ने दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


 बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने रविवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में लोगों से सम्पर्क एवं संक्षिप्त चौपाल आयोजित कर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के दुःख दर्द को महसूस किया और कोरोना काल में निःशुल्क राशन के साथ ही रेकार्ड संख्या में आवास स्वीकृत कराये गये। यही नहीं लोगोें को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया इससे वे सरकारी या निजी अस्पताल में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि सम्पर्क मार्ग से लेकर विकास के अनेक कार्य किये गये हैं, जो शेष हैं उन्हें सरकार बनते ही अगले चरण में पूरा कराया जायेगा।

भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बनकटा, उस्का, आमा, गोविन्दपुरा, बडोदर, महुआडाबर, रतासी, टिनिच, गौर, पिकौरा, तेनुई सहित अनेक क्षेत्रों में लोगों से सघन सम्पर्क कर समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त किया। सम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से सोनू चौबे, मनोज कुमार पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अब्दुल रब खान, अजय मिश्र, सूरज मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, राजेश तिवारी,  जितेन्द्र कुमार अग्रहरि, लाल प्रताप मिश्र, नीरज अग्रहरि, संदीप कुमार आदि के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages