<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 12, 2021

54 वीं पुण्य तिथि पर डा. राम मनोहर लोहिया को किया नमन

 

बस्ती ।  समाजवादी आन्दोलन के अगुवा डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी 54 वीं पुण्य तिथि पर नमन किया गया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र का लगातार क्षरण हो रहा है। डा. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया और सत्ता के खिलाफ रहकर भारतीय राजनीति के साथ भारतीयों के मन-कर्म पर गहरा प्रभाव छोड़ा। वह हमेशा समाज और सरकार को एक साथ, एक रास्ते पर और एक समान बनाने के लिए कार्य करते रहे। उनका समाजवाद विश्व इतिहास से सीखते हुए भारतीय सभ्यता, भारतीय संस्कृति और भारतीय मानवतावाद से प्रभावित था। 

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे। उन्हे देश में गैर-कांग्रेसवाद की अलख जगाने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। 

डा. राम मनोहर लोहिया के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, दूधराम, जावेद पिण्डारी, जमील अहमद, हाफिज इलियास, समीर चौधरी  आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि डा. लोहिया के राजनीति का पथ जन सरोकारों से जुड़ा था, नई पीढी को उनसे प्रेरणा लेना चाहिये।  

कार्यक्रम में अरविन्द सोनकर, वृजेश मिश्र, रजवन्त यादव,  अनिल निषाद, फूलचन्द श्रीवास्तव,  मो. सलीम, आर.डी. निषाद, रन बहादुर यादव, श्याम सुन्दर यादव, अनमोल श्रीवास्तव स्वप्निल, विजय विक्रम आर्य, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, अभिषेक उपाध्याय, मो0 जावेद, मुरली पाण्डेय, मो. मोइन के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages