लखनऊ। राज्यपाल द्वारा जारी 2022 के सार्वजनिक अवकाश को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है। 2022 में कुल मिलाकर एक वर्ष में 57 दिन अवकाश रहेगा। जिसमें बैक,कोषागार और उपकोषागार हेतु वाणिज्यिक बैंको की वार्षिक लेखाबन्दी भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने विभिन्न पर्वत्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्मतिथियों को अवकाश घोषित किया है।यदि कोई पर्व त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि दिवस को घटित होते हैं। तो ऐसी दशा में पृथक दिवस में सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा। वर्ष 2022 अर्थात शक संवत 1943-1944 एवं विक्रम संवत 2078-79 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तिथियॉ (निगोशिएबल इन्सट्ªूमेंट एक्ट 1881 के अधीन है) निम्नवत होगी।
1- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी दिन बुद्धवार
2- मो0 हजरत अली का जन्म दिवस 15 फरवरी दिन मंगलवार
3- महाशिव रात्रि 01 मार्च दिन मंगलवार
4- होलीका दहन 17 मार्च दिन गुरूवार
5- होली 18 मार्च शुक्रवार
6- रामनवमी 10 अप्रैल रविवार
7- भीमराव महावीर जयंती 14 अप्रैल गुरूवार
8- गुड फ्राइडे 15 अप्रैल दिन शुक्रवार
9- ईद-उल-फितर 03 मई दिन मंगलवार
10- बुद्ध पूर्णिमा 16 मई दिन सोमवार
11- ईदुज्जुहा (बकरीद) 10 जुलाई रविवार
12- मोहर्रम 09 अगस्त मंगलवार
13- रक्षा बंधन 12 अगस्त शुक्रवार
14- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त दिन सोमवार
15- जन्माष्टमी 18 अगस्त गुरूवार
16- महात्मा गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर रविवार
17- दशहरा (महानवमी) मंगलवार
18- दशहरा (विजयदशमी) बुद्धवार
19- ईद ए मिलाद बारावफात 09 अक्टूबर दिन रविवार
20 दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार
21- गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर बुधवार
22- भैयादूज चित्रगुप्त जयन्ती 27 अक्टूबर गुरूवार
23- गुरू नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा 08 नवम्बर मंगलवार
24- क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर रविवार
वर्ष 2022 के निर्वन्धित अवकाश:-
1- नव वर्ष दिवस 01 जनवरी शनिवार
2- मकर संक्रान्ति 14 जनवरी शुक्रवार
3- जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस 24 जनवरी सोमवार
4- हजरत ख्वाजा मुईनुदीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज रहमतुल्ला का उर्स 27 जनवरी सोमवार
5-बसंत पंचमी 05 फरवरी शनिवार
6- संत रविदास जयंती 16 फरवरी वुधवार
7-होली शबे बरात 19 मार्च शनिवार
8- चेटी चन्द 02 अप्रैल शनिवार
9- महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुहय जयन्ती 05 अप्रैल दिन मंगलवार
10- ईस्टर सैटरडे 16 अप्रैल शनिवार
11- चन्द्रशेखर जयंती 17 अप्रैल रविवार
12- ईस्टर मन्डे 18 अप्रैल सोमबार
13- जमात-उल-विदा(अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार 29 अप्रैल शुक्रवार
14- परशुराम जयंती 03 मई मंगलवार
15-ईद-उल-फितर 04 मई बुधवार
16- लोक नायक महाराण प्रताप जयंती 09 मई सोमवार
17- ईदुज्जुहा (बकरीद) 11 जुलाई सोमवार
18-मोहर्रम 10 अगस्त बुधवार
19- अनन्त चतुर्दशी 09 सितम्बर शुक्रवार
20- विश्वकर्मा पूजा चेहल्लुम 17 सितम्बर शनिवार
21- महाराजा अग्रसेन जयंती 26 सितम्बर सोमवार
22- दशहरा (महाष्टमी) 03 अक्टूबर सोमवार
23- महर्षि बाल्मीकी जयंती 09 अक्टूबर रविवार
24- नरक चतुर्दशी 23 अक्टूबर रविवार
25-छठ पूजा 30 अक्टूबर रविवार
26- सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयंती 31 अक्टूबर सोमबार
27- वीरांगना ऊदा देवी का जन्म दिवस 16 नवम्बर बुधवार
28- चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस 23 दिसम्बर शुक्रवार
29- क्रिसमस ईद 24 दिसम्बर शनिवार
उपर्युक्त के अतिरिक्त बैंको की वार्षिक लेखाबंदी की तिथि निम्नवत होगी:-
वाणिज्यिक बैंको की वार्षिक लेखाबन्दी 01 अप्रैल शुक्रवार
कार्यकारी आदेशों के अर्न्तगत अवकाशों की सूचीः-
1- गुरू गोविन्द सिंह जयंती 09 जनवरी रविवार
2- गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस 24 नवम्बर गुरूवार
3- गुरू गोविन्द सिंह जयंती 29 दिसम्बर गुरूवार
इसके अलावा जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकतम 03 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment