<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 11, 2021

‘टीका उत्सव’ में जुटे सेवाभारती के स्वयंसेवक

 16 कैंप में 1 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

टीकाकरण के लिए घर-घर संपर्क एवं सोशल मीडिया से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

भोपाल। कोरोना महामारी को हराने के लिए देशभर में 11 से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ अभियान चलाया जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। सेवाभारती, कोरोना महामारी में एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिख रही है। सेवाभारती मध्यभारत शासन के सहयोग से 16 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप संचालित कर रही है, जिनमें अब तक 1 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही सेवाभारती के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में निवासरत बुजुर्ग महिला-पुरुषों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

प्रदेश में कोरोना बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों का जीवन बचाने के लिए एक बार फिर सेवाभारती मध्यभारत के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक लॉकडाउन के समय सेवाभारती ने राशन, दवाइयां, मास्क और जरूरी सामग्री समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचा कर बड़ा काम किया था। इस बार टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और अधिकतम लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करनी की जिम्मेदारी सेवाभारती के कार्यकर्ताओं ने ली है। सेवाभारती द्वारा 16 स्थानों पर संचालित टीकाकरण केन्द्रों पर प्रतिदिन 4000 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।  

सेवाभारती मध्यभारत के 118 समर्पित कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रूप से वैक्सिनेशन कार्य को गति देने में लगे हुए हैं। टीकाकरण केंद्रों पर यह सुनिश्चित किया जा रहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी वैक्सिन का कवच दिया जाए ताकि वे कोरोना के विरुद्ध युद्ध को जीत सकें।

‘पूरा समाज अपना है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है’, इस भावना के साथ सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैंपेन से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक जनजागरण अभियान आरंभ कर दिया है। कोरोना संक्रमण से समाज को सचेतसतर्क एवं सजग करने के उद्देश्य से सेवा भारती मध्यभारत के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष रूप से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा हैजिसमें पोस्टरपोस्ट्स और वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा। वहीं कोरोना के प्राणघातक संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सेवा भारती के कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को जागरूक कर रहे है एवं उन्हें टीकाकरण केंद्र जाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages