<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 3, 2021

किसान आन्दोलन के समर्थन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेगी कांग्रेस

प्रेसवार्ता करते किसान कांग्रेस पूर्वी जोन प्रवक्ता कालंजय राम त्रिपाठी

बस्ती । किसान आन्दोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जायेगा। किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रवक्ता कालंजय राम त्रिपाठी ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारोें से बातचीत में कहा कि यह आश्चर्य जनक स्थिति है कि आन्दोलित किसानों से वार्ता की जगह उनके रास्तों में कीले बिछाई जा रही हैं। आखिर किसानों से शत्रु की तरह भाजपा सरकार व्यवहार क्यों कर रही है।
कहा कि केन्द्र की सरकार अहंकार में डूबी हुई है। समाधान टकराव से नहीं वार्ता से ही निकलेगा। किसानों, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें, गिरफ्तारी, उत्पीड़न, आंसू गैस के गोले साबित करते हैं कि सरकार लोकतंत्र में संवाद की जगह स्वयं टकराव की स्थितियां बना रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है।
प्रेस वार्ता में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित सिंह, विवेकानन्द, रविन्द्र चौधरी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages