<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 15, 2021

शहीद स्मारक पैड़ा में होगा महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह

बस्ती। बसंत पंचमी 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह शहीद स्मारक पैड़ा ब्लॉक साऊघाट में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका  ने दी है। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की 11वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। महाराजा सुहेलदेव का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी। विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठन कर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, गो संरक्षण एवं जन कल्याण के अनेक कार्य कराए जिससे आमजन को अत्यंत लाभ हुआ।

      इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पैड़ा शहीद स्मारक पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा शहीदों की याद में देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages