किसान चौपाल को सम्बोंधित करते जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा
बस्ती । बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जय जवान जय किसान अभियान की कड़ी में तीन कृषि कानूनों के विरोध में रामनगर विकास खण्ड के शंकर नगर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है। उनके आन्दोलन को पाकिस्तानी, खालिस्तानी, चीनी बताकर कमजोर करने का षड़यंत्र सफल नहीं होगा। कहा कि किसानों की मांगे जायज है और तीन काले कानूनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय।
किसान चौपाल को मुख्य रूप से सोमनाथ पाण्डेय, गंगा सिंह, रमेश उपाध्याय, सदानन्द पाठक आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि गैर कांगं्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत पीछे लाकर खड़ा कर दिया है। किसान, नौजवान परेशान हैं और उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं, ऐसे मंें मन बदलने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन वर्मा, फैज अहमद, मो. जनी, शफीक मोहम्मद, नरेश दूबे, पवन पाण्डेय, सन्तोष सिंह के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान, मजदूर शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment