गोरखपुर: चौरीचौरा शताब्दी समारोह में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की भी तैयारी है। यह कीर्तिमान एक तय समय में 30 हजार से अधिक लोगों द्वारा 'वंदे मातरम' बोलकर उसका वीडियो अपलोड करने का होगा। इसकी तैयारी में लगे जिला प्रशासन के मुताबिक एक तय समय सीमा के भीतर 20 हजार लोगों द्वारा वीडियो अपलोड करने का विश्व कीर्तिमान है। मगर इस बार 30 हजार से अधिक लोगों को शामिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। जब तैयारियों को अमली जामा पहना दिया जाएगा तो इस योजना को विस्तारपूर्वक लोगों से साझा किया जाएगा। साथ ही विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तिथि भी घोषित की जाएगी।
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। यह एक तय समय में सर्वाधिक लोगों द्वारा 'वंदे मातरम' बोलकर उसका वीडियो अपलोड करने से जुड़ा होगा। अभी तक करीब 20 हजार लोगों द्वारा वीडियो अपलोड कर रिकॉर्ड बनाया गया है। अब 30 हजार से अधिक लोग वंदे मातरम बोलकर वीडियो अपलोड कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। जल्द ही इसके आयोजन की तिथि आदि की घोषणा की ।
रिपोर्ट - अमित कुमार
No comments:
Post a Comment